Posts

Showing posts with the label ARTICLES

भारत मे साइबर सुरक्षा (हिंदी में)

Image
  वर्तमान में विश्व भर में साइबर कमानों की स्थापना और उन्हें बढ़ावा देने के समर्थन के साथ सैन्य सिद्धांतों में परिवर्तन बड़े रणनीति के बदलाव को दर्शाता है जिसमें साइबर क्षेत्र में अवरोधक का निर्माण शामिल है।  इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा के प्रभाव का दायरा सैन्य क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के शासन, अर्थव्यवस्था और कल्याण के सभी पहलुओं को शामिल करता है। इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में विश्व में अमेरिका और चीन के पश्चात भारत का तीसरा स्थान है परंतु अभी भी भारत का साइबर सुरक्षा तंत्र अपने शुरुआती स्तर पर ही है।  इसे न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के आधार पर समझा जा सकता है जिसमें इस संभावना को रेखांकित किया गया है कि वर्ष 2020 में मुंबई में पावर आउटेज की घटना एक चीनी राज्य प्रायोजित समूह के हमले का परिणाम हो सकती है।  ऐसे में सैन्य, शासन और आर्थिक क्षेत्र में साइबर क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, भारत में शीघ्र ही एक व्यापक साइबर सुरक्षा सिद्धांत को अपनाए जाने की जरूरत है। भारत में साइबर हमले:- भारत, पूर्व में भी कई बार साइबर हमलों का शि...

राष्ट्रीय महिला आयोग - आजकल चर्चा में क्यों? आयोग की सम्पूर्ण जानकारी NATIONAL COMMISSION FOR WOMEN

Image
राष्ट्रीय महिला आयोग चर्चा में क्यों? जैसा कि करोना वायरस के कारण  लॉक डाउन में भारत सहित अन्य देशों में भी घरेलू हिंसा के मामले आए हैं । राष्ट्रीय महिला आयोग (अध्यक्ष-रेखा शर्मा)  के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडॉन के पश्चात अब तक लिंग आधारित हिंसा और घरेलू हिंसा के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है ।इसके अलावा महिलाओं की शिकायतें के प्रति पुलिस की उदासीनता के मामलों में भी लगभग तीन गुनी वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के साथ साइबर क्राइम की घटनाओं में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली है। घरों में रहने को मजबूर अपराधी महिलाओं को ऑनलाइन ब्लैकमेल कर वसूली की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार इस प्रकार की शिकायतों में वृद्धि का मुख्य कारण यह है कि लगभग संपूर्ण पुलिस व्यवस्था देशव्यापी लॉकडॉन को लागू करने में व्यस्त है। वह महिलाओं को सुझाव दिया है कि जागरूक होकर डिजिटल मीडिया के जरिए या हेल्पलाइन पर सरकार अथवा पुलिस तक अपनी आपबीती सुनाई इससे उनको मदद के लिए तुरंत कार्यवाही की ज...

आज फिर मानवता कराह रही, कहां हो तथागत? (बुद्ध को आज जरूरत है) ------ नीरज माधव

Image
आज फिर मानवता कराह रही, कहां हो तथागत? आज जब पूरा विश्व भयंकर रूप से महामारी से लड़ रही है अर्थात आज जब भयभीत मानव तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुन-सुनकर भय और दुख के महासागर में डूब रहा है; स्त्रियों-बच्चियों के साथ अत्याचार से पूरी धरती कंपित हो रही है, तब उस दिव्य संन्यासी की याद आना बहुत स्वाभाविक है, जिसने दुखों से निवृत्ति के लिए एक मार्ग दिया; जिसने युद्ध से विरत रहने और मैत्री, करुणा का संदेश दिया । जय शंकर प्रसाद की इस लंबी कविता में बौद्ध धर्म का पूरा दर्शन सिमट आया है। महादेवी और निराला ने भी भगवान बुद्ध पर लिखा है।  छायावाद युग के कवियों की रचनाओं से गुजरने के बाद एक स्वाभाविक जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि इस युग के लगभग सभी कवि आखिर क्यों गए होंगे तथागत और उनकी करुणा, अहिंसा की शरण में? तो बड़ा कारण सामने आता है- दो विश्व युद्धों की विभीषिका यह युग देख चुका था और दोनों एक से बढ़कर एक संहारक। मानवता कराह रही थी। हिरोशिमा, नागासाकी के बच्चे, बूढ़े, स्त्रियां हिंसक विश्व-नेताओं को उनकी विद्रूपता दिखा रहे थे, जैसे कह रहे हों- तुमने धरती को रहने लायक नहीं छोड़ा। ऐसी क्रूरतम ...

साकार हो रही ग्राम स्वराज की परिकल्पना

Image
साकार हो रही ग्राम स्वराज की परिकल्पना:-              महात्मा गांधी ग्राम पंचायत को पुनर्जीवित करना चाहते थे ताकि जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष लोकतंत्र को सुनिश्चित किया जा सके गांधीजी के अनुसार ग्राम स्वराज के मूल सिद्धांत ट्रस्टीशिप,  स्वदेशी , पूर्ण रोजगार ,स्वालंबन ,विकेंद्रीकरण, समानता, आत्मपर्याप्त , तथा नई तालीम आदि है                   ग्राम स्वराज का विचार एक पूर्ण गणतंत्र का विचार है जो अपनी अनिवार्य इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपने आसपास के वातावरण से स्वतंत्र है तथापि ऐसे मामलों में अन्य आश्रित भी है इससे निर्भरता की आवश्यकता होती है इस प्रकार प्रत्येक गांव की पहला व्यवसाय अपनी स्वयं की खाद एवं वस्त्र की और सकता ओं को पूरा करना है जिसके लिए उन्हें अपनी खाद्य फसलों और कपड़ों के लिए सूट काटना चाहिए *◆ महात्मा गांधी के इस तथ्य से सचेत थे कि औद्योगिकरण विकेंद्रीकरण ग्रामीण उद्योगों को नष्ट कर भारतीय समाज को छतिग्रस्त कर देगा व ग्रामीण लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का एकमात्र उपाय आर्थिक ...

कोरोना संकट के बीच क्या है भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतीया ??

Image
कोरोना संकट के बीच क्या है भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतीया ?? देश में कोरोना वाइरस संक्रमित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है इससे न सिर्फ लोगों की जान जा रही है बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। loading... इससे ऑटोमोबाइल उधोग, पर्यटन, शेयर बाज़ार और दवा कंपनियों सहित कई  सेक्टर प्रभावित हो रही है। कोरोना वाइरस के संक्रमण की वजह से जिस वक्त देश मे लाखो लोगों घरों में है इसी वैश्विक संकट के बीच भारतीय परिदृश्य में आर्थिक दृष्टिकोण से सबसे अधिक चर्चा में दो पहलुओं पर हो रही है:- पहला भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे कमजोर आबादी यानी किसान , असंगठित छेत्र में काम करने वाले मजदूरों, दैनिक मजदूरी के लिये शहर में पलायन करने वाले मजदूरों और शहर में सरको के किनारे छोटा-मोटा व्यापार करके आजीविका चलाने वाले लोग हैं।          दूसरा , भारतिय अर्थव्यवस्था में उत्पादन करने वाले  यानी वह छेत्र जो इस देश मे पूंजी और गैर-पूंजी वस्तुओं का उत्पादन करता हैं . सामान्य भाषा मे कहे तो मैनुफैक्चरिंग सेक्टर या बिजिनेस सेक्टर। सरकार ने अपने देस में...