LOC और LAC में अंतर । difference between LOC and LAC
LOC क्या है? LOC या Line Of Control एक लाइव लाइन है यह सीमा स्पष्ट रूप से मिलिट्री द्वारा सीमांकित है. यह सीमा जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटती है. LOC की कुल लंबाई लगभग 776 किलोमीटर है जो कि पाकिस्तान द्वारा 1947 से कब्ज़ा ली गयी थी. LOC का भारतीय भाग (दक्षिणी और पूर्वी भाग) जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है जो कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है. LOC से पाकिस्तान की सेना द्वारा भारत में आतंकी भेजे जाते हैं.यही कारण है कि LOC पर भारत और पाकिस्तान की सेना आमने सामने कहदी रहती है. LAC क्या है?:- LAC पर कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है, यही कारण है कि दोनों देशों के बीच गतिरोध कई बार हुआ है; इसके उदाहरण; 2017 में डोकलाम, 2014 में चुमार, 2013 में डेपसांग पर विवाद हो चुका है. LAC वास्तविक नियंत्रण रेखा है जो चीन और भारत के बीच की सीमा है. "वास्तविक नियंत्रण रेखा" (Lines of Actual Control) की अवधारणा 1993 में एक भारत-चीन समझौते में आई थी , हालांकि इन दोनों देशों के बीच जमीनी स्थिति पर कोई ठोस समझ...